ग्वालियर में कॉलोनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, भाजपा नेता पर बाउंड्रीवाल तोड़ने व मारपीट का आरोप

ग्वालियर: गिरवाई थाना क्षेत्र में कॉलोनी निर्माण को लेकर चल रहा विवाद हिंसक हो गया। फरियादी विजय अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि उनकी जमीन पर विकसित हो रही कॉलोनी की बाउंड्रीवाल को भाजपा नेता किशन मुदगल अपने साथियों के साथ जेसीबी से तुड़वाने पहुंचे और विरोध करने पर चौकीदार व मजदूरों के साथ मारपीट की गई।

शिकायत के अनुसार गोकुलपुर गांव के सामने एबी रोड किनारे करीब सात बीघा जमीन पर वैधानिक अनुमति के साथ कॉलोनी विकसित की जा रही है। 8 अप्रैल की सुबह आरोपित पक्ष मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए बाउंड्रीवाल तोड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर चौकीदार उमेश ठाकरे और मजदूरों के साथ मारपीट की गई तथा शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। गिरवाई थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर किसान की फसल में लगाई आग, तीन बीघा चना जलकर खाक

 
 
  • gwalior-colony-dispute-bjp-leader-boundary-wall-demolition-assault-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मूलभूत सुविधाओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को 5 दिन का अल्टीमेटम

    डबरा/ भरत रावत: डबरा की ग्राम पंचायत विजकुपुर में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

    सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे