ग्वालियर में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 21 लोगों पर FIR दर्ज

ग्वालियर: अवैध कॉलोनियों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर न्यायालय के आदेश के बाद 21 लोगों के खिलाफ विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि इससे पहले भी 3 अन्य लोगों पर अलग-अलग थानों में केस दर्ज किए जा चुके हैं।

कलेक्टर रुचिका चौहान के न्यायालय में चले प्रकरण के बाद कुल 51 कॉलोनाइजरों पर एफआईआर के आदेश जारी किए गए थे। इसके तहत बीते रविवार को 3 कॉलोनाइजरों पर कार्रवाई के बाद अब 21 और लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत; सिंधिया बोले- “विकसित भारत 2047 की ओर बढ़ रहा देश”

राजस्व अनुविभाग मुरार के अंतर्गत ग्राम बेरजा, सुपावली, बरेठा, लक्ष्मणगढ़, करिगवा, धनेली, उदयपुर, सुनारपुरा खालसा और सिरोली क्षेत्रों में बिना अनुमति अवैध कॉलोनियां विकसित की गई थीं।

इन मामलों में बिजौली थाना में 17 और महाराजपुरा थाना में 4 एफआईआर दर्ज की गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कॉलोनी निर्माण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। साथ ही कलेक्टर के निर्देश पर अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कर उनके खसरे के कॉलम नंबर 12 में उल्लेख किया गया है ताकि आम नागरिक किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बच सकें।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में आरजीपीवी फार्मेसी परीक्षा में पेपर लीक, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

  • gwalior-collector-ruchika-chauhan-illegal-colony-drive
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना