हटा थाना प्रभारी ने गरीब बेटी की शादी में बढ़ाया हाथ, दहेज सामग्री भेंट कर जीता दिल फ्लैट खबर:

दमोह: हटा थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी का मानवीय चेहरा रविवार को सामने आया, जब उन्होंने एक गरीब मजदूर परिवार की बेटी की शादी में मदद कर समाज के सामने मिसाल पेश की। थाना प्रभारी ने जरूरतमंद परिवार को बेटी की शादी के लिए घरेलू सामग्री भेंट की, जिससे परिवार की खुशियां दोगुनी हो गईं।

पांजी निवासी सुमंत्रा विश्वकर्मा अपने पति विजय के साथ बेटी सरस्वती की शादी का निमंत्रण देने हटा थाने पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को बेटी की शादी सलेहा के पास गड़रा गांव में है। बातचीत के दौरान परिवार ने आर्थिक तंगी और दहेज में कूलर की कमी की बात कही। यह सुनकर थाना प्रभारी भावुक हो गए और मदद का भरोसा दिया।

इसके बाद थाना प्रभारी ने नगर के समाजसेवियों शीतल सरदार, दीपक आरती चौरसिया, साहिल पंजाबी और आशीष पुरानी के सहयोग से सोफा सेट, पंखा, कूलर, कपड़े सहित अन्य सामग्री खरीदकर परिवार को भेंट की। साथ ही मिठाई खिलाकर बेटी की शादी धूमधाम से करने की शुभकामनाएं दीं।

परिवार ने थाना प्रभारी का आभार जताते हुए कहा कि उनकी बेटी की शादी अब यादगार बन गई है। थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी ने कहा कि पुलिस का नारा देशभक्ति और जनसेवा है, यदि किसी की मदद हो सके तो जरूर करनी चाहिए।

ये भी पढ़े – दमोह-कटनी हाईवे पर कार पलटी, किशोरी समेत दो की मौत, चार गंभीर घायल

 

  • damoh-hatta-police-help-poor-family-daughter-marriage-gift-material
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना