रायसेन कलेक्टर ने किया स्वगणना कार्य का निरीक्षण, नागरिकों को ऑनलाइन फॉर्म भरने किया प्रेरित

रायसेन: कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने रविवार को सिंधी कैम्प, बिनेका, बाड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर स्वगणना कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर नागरिकों से सीधा संवाद किया और जनगणना के महत्व की जानकारी देते हुए सही जानकारी के साथ ऑनलाइन स्वगणना फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया। कलेक्टर ने नागरिकों को मोबाइल के माध्यम से स्वयं फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी समझाई।

ये भी पढ़े – रायसेन में समर्थन मूल्य पर उपार्जन की समीक्षा, अब तक 21,809 किसानों से 92,173 मीट्रिक टन खरीदी

उन्होंने आमजन से अपील की कि स्वगणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने परिवार की पूरी जानकारी समय पर ऑनलाइन दर्ज करें। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौपालों के माध्यम से जागरूकता अभियान को और तेज किया जाए, ताकि हर व्यक्ति तक इसकी जानकारी पहुंच सके।

जनगणना-2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इससे पहले 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों के लिए स्वगणना पोर्टल पर विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जनगणना-2027 में पहली बार नागरिकों को स्वगणना का विकल्प दिया गया है, जिससे लोग मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से सुरक्षित रूप से अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

ये भी पढ़े – रायसेन में अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना के 15 मामलों का निराकरण, 33 लाख रुपये मंजूर

  • raisen-collector-arun-vishwakarma-self-census-awareness-campaign
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना