ग्वालियर: खुले चैंबर में गिरी 75 वर्षीय महिला, नगर निगम की लापरवाही से हादसा

ग्वालियर: थाटीपुर थाना क्षेत्र में नगर निगम की लापरवाही एक बुजुर्ग महिला पर भारी पड़ गई। विवेक आनंद चौराहे के पास बने नवनिर्मित खुले चैंबर में रविवार सुबह 75 वर्षीय शांति बाई गिर गईं, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर महिला को बाहर निकाला।

शांति बाई सुबह करीब 5 बजे घर के पास शौच के लिए गई थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से वह करीब 8 फीट गहरे खुले चैंबर में गिर गईं। चैंबर पर न तो ढक्कन था और न ही किसी प्रकार का सुरक्षा घेरा लगाया गया था। महिला की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

टीम ने रस्सी और सीढ़ी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला। हादसे में उनके सिर, हाथ और पैर में चोट आई है। घायल महिला को उपचार के लिए जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में पलक झपकते पल्सर बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर

  • gwalior-elderly-woman-fell-open-chamber-municipal-negligence
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना