जावरा: जैन वरिष्ठ सेवा समिति ने मनाया महावीर स्वामी केवलज्ञान कल्याणक, जीव दया सेवा कार्यों पर जोर

जावरा: श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति, जावरा द्वारा जीव दया और सेवा कार्यों को लेकर विशेष कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने कहा कि भारतीय संस्कृति का मूल आधार “अहिंसा परमो धर्मः” और “जियो और जीने दो” का सिद्धांत है। मूक प्राणियों की सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक और सामाजिक दायित्व है।

ये भी पढ़े – जावरा: पोल्ट्री फार्म में छुपी ड्रग्स फैक्ट्री के चार आरोपी गिरफ्तार; 6 की तलाश जारी

उन्होंने बताया कि आज 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के केवलज्ञान कल्याणक के अवसर पर उनके सिद्धांतों को सार्थक करने का प्रयास किया गया। समिति द्वारा नगर की गौशालाओं में गौमाता को हरा चारा, गुड़, गो-ग्रास एवं पशु आहार उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही पक्षियों के लिए सकोरे और बेसहारा पशुओं के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पानी के बर्तन रखने की योजना पर भी कार्य शुरू किया गया है।

समिति ने बताया कि शीत ऋतु में गौवंश को ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण और गौशालाओं में म्यूजिक सिस्टम भी लगवाए गए थे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सदस्य अनिल पावेचा और देवेंद्र धारीवाल का मोतियों की माला पहनाकर जन्मदिन मनाया गया।

ये भी पढ़े – जावरा में रजिस्ट्री पर रोक से बढ़ा आक्रोश, जन संघर्ष समिति ने आंदोलन का किया ऐलान

  • jawra-jain-seva-samiti-mahavir-swami-kevalgyan-kalyanak-jeev-daya
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना