वॉशिंगटन में ट्रंप कार्यक्रम के दौरान फायरिंग से हड़कंप, सीक्रेट सर्विस ने तुरंत हटाया, संदिग्ध गिरफ्तार

वाशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया. कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर कार्यक्रम में मौजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने तुरंत मंच से चलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। व्हाइट हाउस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी सुरक्षित हैं।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फायरिंग घटना शनिवार रात वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई, जहां सालाना हाई-प्रोफाइल डिनर चल रहा था। गोली चलने जैसी आवाज सुनते ही सुरक्षा एजेंसियां ​​सक्रिय हो गईं और पूरे हॉल में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग टेबलों के नीचे छिप गए, जबकि सुरक्षा कर्मियों ने कार्यक्रम स्थल को घेर लिया।

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार संदिग्ध व्यक्ति सुरक्षा जांच क्षेत्र की ओर हथियारों के साथ बढ़ाया गया था। उसके पास शॉटगन, हैंडगन और कई चाकू होने की बात सामने आई है। उसे मौके से हिरासत में ले लिया गया। घटना में एक सीक्रेट सर्विस अधिकारी बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगने से घायल हुआ, लेकिन उसकी जान बच गई और बाद में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हमले के बाद में ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने “बहादुरी और तेजी” से कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम दोबारा आयोजित किया जाएगा और कानून व्यवस्था एजेंसियों ने बड़ा हादसा टाल दिया।अमेरिकी जांच एजेंसियों ने संदिग्ध की पहचान कैलिफोर्निया निवासी 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में की है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि वह अकेले काम कर रहा था, हालांकि उसके मकसद की जांच जारी है।

फायरिंग की घटना के बाद वाशिंगटन हिल्टन और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस हमले के FBI डायरेक्टर कैश पटेल ने कहा की “हम इस व्यक्ति के बैकग्राउंड की पूरी तरह से जांच करेंगे। यह प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है. हम सभी सबूतों का तुरंत विश्लेषण करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हम इस देश की सुरक्षा कर सकें।” – रॉयटर्स 

ये भी पढ़े – ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान प्लान फेल, ट्रंप ने रद्द किया अमेरिकी दूतों का दौरा; ट्रंप बोले- ईरान चाहे तो सीधे हमसे बात करें

  • washington-trump-evacuated-after-shooting-white-house-correspondents-dinner
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना