उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में गैस सप्लाई पर चिंता, सीएम धामी ने केंद्र से की मांग

उत्तराखंड/आदित्य शंकर तिवारी: उत्तराखंड। चारधाम यात्रा के दौरान बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की जरूरतों का हवाला देते हुए एलपीजी सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान होटल, ढाबे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गैस की मांग काफी बढ़ जाती है, ऐसे में सप्लाई में किसी भी प्रकार की कमी से व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि राज्य में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पहले की तरह 100 प्रतिशत बनाए रखी जाए, ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्य को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान गैस सप्लाई को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंचते हैं, ऐसे में जरूरी सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होती है। सरकार का यह प्रयास इसी दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

  • uttarakhand-concern-over-gas-supply-during-chardham-yatra-cm-dhami-demands-centre
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

आगे पढ़ें
भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में