
निवाड़ी/हेमंत वर्मा: निवाड़ी जिले में देशी गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम निवाड़ी,ओरछा और पृथ्वीपुर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर अखिल वेदलक्षणा गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की गई है।
गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर वे निवाड़ी, ओरछा और पृथ्वीपुर तहसील के कार्यालय में सौंपे गए ज्ञापन में राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग उठाई गई। साथ ही मध्य प्रदेश में सम्पूर्ण देशी गोवंश की विधिवत सेवा, पूर्ण सुरक्षा पर ध्यान देने की बात कही।
उन्होंने केंद्र सरकार को गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान देने के लिए अनुशंसा भेजने का भी आग्रह किया गया। इस ज्ञापन में कहा गया कि मध्य प्रदेश सदैव से गो-पालन, जीव-दया और सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र रहा है। बाबा महाकाल की पावन धरा ने सदियों से गो-सेवा और गो-रक्षा की परंपरा को आगे बढ़ाया है। ऐसे में प्रदेश में गोवंश संरक्षण को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है।
गौमाता को राष्ट्र माता घोषित किये जाने वाले ज्ञापन को सौंपने वालों ने राज्य में गो-आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, गो-संवर्धन को बढ़ावा देने और देशी गोवंश की सुरक्षा के लिए ठोस नीतियां लागू करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे न केवल सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।
मध्यप्रदेश सरकार को सौपे ज्ञापन में गोवंश संरक्षण और गो-आधारित अर्थव्यवस्था को लेकर उठी यह मांग अब शासन-प्रशासन के स्तर पर कितनी तेजी से आगे बढ़ती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
- niwari-gaushala-economy-memorandum-submitted-to-tehsildar










