गौरक्षा के लिए बक्सवाहा में बड़ा प्रदर्शन; महंत किशोर दास महाराज सौंपा ज्ञापन

बक्सवाहा/ परशुराम रैकवार: पूरे भारत में तहसील और विकासखंड स्तर पर गौ माता सम्मान के तहत प्रदर्शन करते हुए गौ माता की रक्षा करने हेतु विभिन्न बिंदुओं का एक ज्ञापन किशोर दास महाराज ने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को भेजा।

इसी क्रम में बक्सवाहा में भी गौ माता की रक्षा हेतु सनातन धर्मावाला ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड में तहसीलदार को ज्ञापन दिया। इस पूरे कार्यक्रम की अगवाई श्री धाम वृंदावन स्थित गोरी लाल कुंज और पड़रिया धाम के महंत किशोर दास महाराज ने की। इस कार्यक्रम के दौरान किशोर दास महाराज ने कहा कि जब गाय बचेगी तभी राष्ट्र बचेगा। उन्होंने गौ माता की महिमा का बखान करते हुए कहा कि गौ माता से ही सारे संकट दूर होंगे।

तपती दोपहर के बावजूद सैकड़ों की संख्या में सनातन धर्म प्रेमी ढोल-नगाड़ों और संकीर्तन के साथ सड़क पर उतरे और गौ माता की रक्षा के लिए अपनी एकजुटता दिखाई। महंत किशोर दास महाराज ने इस दौरान गौ पूजन भी किया।

स्थानीय सिद्ध स्थल बिहारी जी मंदिर में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए यहीं से प्रदर्शन करते हुए ढोल नगाड़ों और भजन कीर्तन मंडली के साथ बस स्टैंड पहुंचे जहां सभा आयोजित हुई। सभा के माध्यम से लोगों ने अपने उद्गार व्यक्त किए। प्रदर्शन के दौरान श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने गौ संरक्षण को राष्ट्र की संस्कृति और आस्था से जोड़ते हुए गौ अभ्यारण के निर्माण की मांग की। साथ ही देश में संचालित हो रहे बूचड़खानों को बंद करने की पुरजोर मांग भी उठाई गई। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण और धार्मिक भावनाओं से ओतप्रोत रहा।

इस अवसर पर किशोर दास महाराज ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति की आधारशिला है और उनकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने प्रशासन से गौ संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक, सामाजिक सहित विभिन्न संगठनों में काम करने वाले सनातनी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

  • bakswaha-gau-raksha-protest-kishor-das-maharaj-memorandum-
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

You Missed

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना