
उत्तर 24 परगना/पश्चिम बंगाल/लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दमदम विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी प्रत्याशी अरिजीत बख्शी के समर्थन में रोड-शो किया। इस दौरान भारी भीड़ उमड़ी और समर्थकों ने “योगी-योगी”, “जय श्रीराम” और “भारत माता” के नारे लगाए।
रोड-शो के दौरान कई स्थानों पर लोगों ने मुख्यमंत्री पर पुष्पवर्षा की और “स्वागतम-स्वागतम योगीजी का स्वागतम” के नारे लगाए। पूरे मार्ग में ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया। सीएम योगी ने लोगों के स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बंगाल को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने और “टकराव, माफिया राज व भ्रष्टाचार” से मुक्ति दिलाने की आवश्यकता है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने पर विकास को नई गति मिलेगी।
रोड-शो के दौरान कई मंचों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखने को मिलीं, जहां रामायण पात्रों की झलक प्रस्तुत की गई। महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी भी देखने को मिली।सीएम ने मतदाताओं से अपील की कि वे बीजेपी प्रत्याशी को समर्थन देकर क्षेत्र के विकास में योगदान दें।
ये भी पढ़े – सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘रश्मिरथी पर्व’ का शुभारंभ किया, रामधारी सिंह दिनकर को श्रद्धांजलि
- cm-yogi-roadshow-dumdum-west-bengal-bjp-campaign-arijit-bakshi-votes









