
भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा जयपाल सिंह चावड़ा द्वारा जारी सूची में 10 जिलों के अध्यक्षों के नाम शामिल हैं।
10 जिलों में नई नियुक्तियां
घोषणा के अनुसार सिंगरौली, सागर, हरदा, सिवनी, शहडोल, मैहर, नरसिंहपुर, भिंड, श्योपुर और जबलपुर ग्रामीण जिलों में नए जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। पार्टी ने इन नियुक्तियों के जरिए संगठन को और मजबूत करने का प्रयास किया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे किसानों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करेंगे।
- bjp-kisan-morcha-district-presidents-announced-mp









