सतना: सिंडिकेट आरोप के बीच दुकान सील, टेंट में शराब बेचने को मजबूर

सतना।   भारत भूषण तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिटी की 17 दुकान में सिंडिकेट लगाकर उन्हें शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा था, ठेकेदार और आबकारी विभाग के दबाव में ना आने के कारण उसकी दुकान सील कर दी गई है, जबकि माधवगढ़ में भी पंचायत के अंदर दुकान चल रही है, उसको सील नहीं किया गया। साथ ही उन्होने यह भी बताया कि मजबूरी में उन्हें सड़क के किनारे टेंट लगाकर सरकार की शराब बेचना पड़ रहा है, वही कुछ ठेकदारों ने आबकारी विभाग के कई इंस्पेक्टर पर भी इन सिटी के 17 दुकानों में सहभागिता का आरोप भी लगाया हैँ। आबकारी विभाग द्वारा सतना नदी के पास स्थित शराब दुकान को सील किए जाने के कुछ ही दिन बाद ठेकेदार ने नया रास्ता निकाल लिया। अब वे रोड पर टेंट लगाकर खुलेआम शराब की बिक्री करने कों मजबूर हैँ।

क्या है पूरा मामला

आबकारी विभाग द्वारा सतना नदी के पास संचालित शराब दुकान को नियम विरुद्ध बताकर सील कर दिया गया।

ठेकेदार का सनसनीखेज आरोप

दुकान सील होने वाले ठेकेदार का आरोप है कि “सिटी की 17 दुकानों के ठेकेदारों ने सिंडिकेट बनाकर उसके खिलाफ साजिश रची। सिंडिकेट के इशारे पर ही आबकारी विभाग ने उसकी दुकान को टारगेट कर सील करने की कार्रवाई की, ताकि कंपटीशन खत्म हो जाए।

सिंडिकेट पर उठे सवाल

ठेकेदार ने आरोप लगाते हुए कहा कि, “मेरी दुकान पर रेट कम थे, इसलिए 17 दुकानों का सिंडिकेट नहीं चाहता था कि मैं कमाई करुं, उन्होने आबकारी के अफसरों से मिलीभगत कर मुझे बाहर कर दिया। अब मजबूरी में टेंट लगाकर बेच रहा हूं।”

आबकारी विभाग की चुप्पी पर सवाल

टेंट के नीचे अवैध बिक्री को लेकर जब जिला आबकारी अधिकारी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि “मामला संज्ञान में है, जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।” वहीं टेंट लगाकर शराब बेचने पर कोई लाइसेंस है या नहीं,  इस पर विभाग ने चुप्पी साध ली।

स्थानीय लोगों में नाराजगी

रहवासियों का कहना है कि टेंट वाली दुकान से दिन-रात हुड़दंग होता है। महिलाएं निकलने से कतराती हैं।

इस पूरे मामले ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली और शराब सिंडिकेट पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब ये है कि विभाग टेंट वाली ‘अवैध दुकान’ पर कार्रवाई करता है या फिर सिंडिकेट के आरोपियों की जांच होती है।

ब्युरो रिपोर्ट : देवेश शर्मा

  • satna-liquor-syndicate-shop-seal-tent-sale-controversy
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

आगे पढ़ें
भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में