छतरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी; बस स्टैंड पर सक्रिय ‘बैग लिफ्टर’ गिरोह का खुलासा,5 आरोपी हुए गिरफ्तार

छतरपुर/अमित अवस्थी: छतरपुर जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र के बस स्टैंड से बसों में यात्रियों के बैग से हुई चोरी के गिरोह का खुलासा किया है। इस बस सवार में यात्री प्रिंस गुप्ता और नीलम वर्मा निवासी के ट्रॉली बैग से चोरी संबंधी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया है।

छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹10000 रूपए चोरी के इनाम की घोषणा एवं पुलिस टीम गठित कर इन प्रकरणों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही थी।

पुलिस की टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस द्वारा साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। जिसमें चोरी करने वाले आरोपी एक सक्रिय गिरोह निकला, जो ट्रेन एवं बसों में यात्रियों के बैग को टारगेट बनाते थे। पिछले दिनों इन्होने हरपालपुर निवासी प्रिंस गुप्ता की पत्नी और भोपाल निवासी नीलम वर्मा के ट्रॉली बैग से चोरी की गई। जिसके बाद उन्होंने थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई।

पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त दोनों चोरियों को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य – इकबाल अली, छोटू राईन उर्फ इसराईल, समीर राईन, शाहरुख,रुक्साना उर्फ जाहिना बेगम को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से सोने के 4 मंगलसूत्र एवं सोने का 1 हार एवं सोने की 2 बाली, सोने की नथ और सोने की 2 चूडियाँ और चांदी के 10 बिछिया (5 जोड), सोने की 1 जोडी झुमकी व सोने के कंगन व सोने की 1 चैन एवं चांदी की 1 कमर चैन, सोने की 5 अंगूठी और सोने की चूडी एवं चांदी की 1 हाफ पेटी, चांदी की पायलें और सोने का पेंडल कीमत करीब 20 लाख रुपए की संपत्ति बरामद की गई।

गिरोह का मास्टरमाइंड अरबाज पिता अजमेरी लाइन निवासी कोच जिला जालौन फरार है। आरोपी जिला जालौन का हिस्ट्रीशीटर आरोपी भी है। जिसकी तलाश की जा रही है। गिरोह का मास्टरमाइंड अरबाज हिस्ट्रीशीटर, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार, चोरी, डकैती का प्रयास, आबकारी जैसे 8 तथा समीर हत्या के प्रयास, डकैती के प्रयास, अवैध हथियार जैसे अपराधों में लिप्त हैं।

इस पुलिस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र सोनी, उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक नेहा गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक शिवकुमार प्रजापति, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह, हरिशंकर नायक, आरक्षक नरेश, राकेश, शिव प्रताप, दीप चंद्र, नित्य प्रकाश, संदीप, कपीन्द्र, साइबर से धर्मराज एवं टीम की विशेष भूमिका रही।

  • chhatarpur-crime-news-bag-lifter-gang-arrested-police-action
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप