
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर करीब 1:40 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां से हेलिकॉप्टर द्वारा बरेका गेस्ट हाउस गए। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया।
पीएम ने गेस्ट हाउस में लंच के बाद भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात की और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ली। इसके बाद वे BLW ग्राउंड में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें करीब 25 हजार से अधिक महिलाएं शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री लगभग 6,332 करोड़ रुपये की 163 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इनमें सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं।
बुधवार को प्रधानमंत्री काशी से हरदोई जाएंगे, जहां वे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। यह 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
ये भी पढ़े – गाजीपुर कटारिया कांड पर सियासत गरमाई, अखिलेश यादव के दौरे को रोकने की मांग
- pm-modi-kashi-visit-6332-crore-projects-mahila-rally








