
फिरोजाबाद: जनपद के ककराऊ कोठी स्थित जोनल कार्यालय के बाहर खाली पड़े प्लॉट को अवैध रूप से मिट्टी डंपिंग जोन बना दिए जाने से क्षेत्र में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां रात के अंधेरे में 5 से 10 डंपर रोजाना मिट्टी डाली जाती है, जिससे पूरे इलाके में लगातार धूल का गुबार फैल जाता है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोगों के अनुसार, तेज हवाओं के साथ धूल घरों के अंदर तक पहुंच रही है, जिससे साफ-सफाई की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। बच्चों, बुजुर्गों और सांस व अस्थमा के मरीजों के लिए यह स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।
निवासियों का कहना है कि यह डंपिंग पूरी तरह अवैध है और यह क्षेत्र पहले से ही प्रदूषण हॉटस्पॉट घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान न होने पर नाराजगी जताई है और जल्द से जल्द अवैध डंपिंग पर रोक लगाने की मांग की है।
ये भी पढ़े – लखनऊ: सीएम योगी ने 60,200+ पुलिस आरक्षियों की दीक्षांत परेड के बाद 936 को नियुक्ति पत्र दिए
- uttar-pradesh-firozabad-kakraukothi-illegal-soil-dumping-pollution-residents-protest-2026









