फिरोजाबाद: चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों से 39.50 लाख रुपये बरामद, आयकर विभाग जांच में जुटा

फिरोजाबाद: जिले में बढ़ती लूट की घटनाओं को देखते हुए चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना उत्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को जलेसर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों के पास से 39 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद कर उन्हें हिरासत में लिया।

थाना उत्तर पुलिस जलेसर रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध रूप से घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके बैग से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर दोनों युवक नकदी के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों और आयकर विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बरामद रकम को लेकर विस्तृत पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों युवकों से लगातार पूछताछ की जा रही है और नकदी के स्रोत की जांच की जा रही है।पुलिस के अनुसार फिरोजाबाद में हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए चेकिंग अभियान और तेज किया गया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़े – सोनभद्र: 2 घंटे में बालिका हत्याकांड का खुलासा, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

  • firozabad-jalesar-road-checking-cash-bag-seized
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना