
छतरपुर/अमित कुमार: जिले के चर्चित सरानी हत्याकांड को लेकर राजपूत करणी सेना ने आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करते हुए 6 मई को छतरपुर में न्याय मार्च और प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की है।
करणी सेना के प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने कहा कि मामले में अब तक दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
भोपाल तक आंदोलन ले जाने की चेतावनी
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए भोपाल तक प्रदर्शन किया जाएगा। करणी सेना का कहना है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।
6 मई को सुबह 11 बजे निकलेगा न्याय मार्च
संगठन की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई जनता के सामने लाई जाए। न्याय मार्च 6 मई को सुबह 11 बजे छतरपुर में निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की संभावना
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दैनिक भास्कर से जुड़े प्रतिनिधि, भाजपा मध्यप्रदेश के पदाधिकारी, कांग्रेस नेता जीतू पटवारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, बुंदेली टीम के सदस्य, शैलेन्द्र बरुआ और करणी सेना मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहने की संभावना जताई जा रही है।
- chhatarpur-karni-sena-nyay-march-sarani-murder-case









