
सोनभद्र: पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने राजस्व विवाद, भूमि प्रकरणों और अन्य पुलिस संबंधी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लिया और संबंधित क्षेत्राधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच गुणवत्तापूर्ण, तथ्यपरक और निष्पक्ष ढंग से की जाए ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सकें।
एसपी अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, अनावश्यक विलंब या उत्पीड़न पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिन मामलों में तत्काल हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उनमें बिना देरी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
ये भी पढ़े – लखनऊ में स्मार्ट मीटर के खिलाफ उपभोक्ताओं का हंगामा, 1912 कार्यालय का घेराव कर जांच की मांग
- sonbhadra-sp-abhishek-verma-jansunwai-public-grievances-quick-disposal-instructions









