फिरोजाबाद के टूंडला होटल में लिफ्ट में फंसे मुंबई के डॉक्टर, पुलिस ने आधे घंटे बाद सुरक्षित निकाला

फिरोजाबाद: जिले के टूंडला थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब मुंबई से आए एक डॉक्टर होटल की लिफ्ट में फंस गए। बिजली कटौती के चलते लिफ्ट बीच रास्ते में अटक गई, जिससे डॉक्टर करीब आधे घंटे तक अंदर ही कैद रहे।

मुंबई निवासी डॉक्टर चन्द्रपाल यादव प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आए थे और यात्रा से पहले टूंडला के एक होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान वह होटल की लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे, तभी अचानक बिजली चली गई और लिफ्ट बीच में रुक गई।डॉक्टर चन्द्रपाल यादव ने बताया कि लिफ्ट के अंदर कोई सर्विस फोन या इमरजेंसी संपर्क सुविधा मौजूद नहीं थी, जिससे परेशानी और बढ़ गई। काफी देर तक बाहर संपर्क न होने के कारण वह घबराहट की स्थिति में रहे।

सूचना मिलने पर टूंडला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल बिजली विभाग से संपर्क कर सप्लाई बहाल कराई। इसके बाद भी लिफ्ट नहीं खुलने पर पैनल तोड़कर डॉक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर सारदेव सिंह मौजूद रहे और पूरे रेस्क्यू अभियान की निगरानी की। घटना के बाद होटल की सुरक्षा व्यवस्था और लिफ्ट रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़े – श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

  • firozabad-tundla-hotel-lift-trap-mumbai-doctor-rescued-by-police
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना