बिजनौर में गौवध का फरार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

बिजनौर: चांदपुर क्षेत्र में गौवध के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में कब्जे में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीम उर्फ छंगा के रूप में हुई है, जो गौवध प्रकरण में फरार चल रहा था। पुलिस टीम जब उसकी तलाश में दबिश दे रही थी, तभी आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कारतूस, बाइक तथा पशु काटने के उपकरण बरामद किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिले में गौकशी और संगठित अपराध के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इसी मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़े – फिरोजाबाद के टूंडला होटल में लिफ्ट में फंसे मुंबई के डॉक्टर, पुलिस ने आधे घंटे बाद सुरक्षित निकाला

  • bijnor-cow-slaughter-absconding-accused-arrested-after-encounter-chandpur-police-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में