इटारसी पुलिस की बड़ी सफलता: एक ही दिन में दो नाबालिग बालिकाओं को सकुशल परिजनों से मिलाया

इटारसी/देवेश शर्मा:   मंगलवार को थाना इटारसी पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए दो नाबालिग बालिकाओं को एक ही दिन में सकुशल दस्तयाब कर बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस की तत्परता और सक्रियता के चलते एक मामले में 24 घंटे के भीतर ही बालिका को खोज निकाला गया, जबकि दूसरे मामले में चार महीने से लापता बालिका को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

इटारसी पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

 

जानकारी के अनुसार अपराध क्रमांक 377/26 में दर्ज अपरहण के मामले में इटारसी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के अंदर ही नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं अपराध क्रमांक 1017/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत दर्ज दूसरे मामले में करीब चार महीने से लापता बालिका को भी पुलिस ने लगातार प्रयासों के बाद सकुशल बरामद कर लिया।

शीघ्र निराकरण के लिए प्रतिबद्ध

इस सफल कार्रवाई पर थाना प्रभारी गौरव बुंदेला ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा दोनों मामलों में लगातार तकनीकी संसाधनों और मुखबिर तंत्र की मदद से सघन तलाश की गई। उन्होंने कहा कि “नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। इटारसी पुलिस हर मामले में गंभीरता से कार्रवाई करते हुए शीघ्र निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है।”

पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ है तथा आमजन ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है।

  • itarsi-police-minor-girls-rescued-safe-return
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

सरगुजा गैंगरेप कांड; 4 नामजद आरोपियों पर FIR दर्ज, पुलिस ने पॉक्सो और BNS के तहत की कार्रवाई

सरगुजा/आदित्य शंकर तिवारी: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सामूहिक…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

पीएम नरेंद्र मोदी ने हरदोई से किया 594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, मेरठ-प्रयागराज सफर अब 6 घंटे में पूरा होगा

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को करेंगे बाबा विश्वनाथ का दर्शन, सीएम योगी भी रहेंगे साथ

‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

‘मन की बात’ 133वां एपिसोड: भोपाल में CM डॉ. मोहन यादव ने युवाओं संग सुनी ‘मन की बात’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डिजिटल जनगणना में बढ़-चढ़कर लें भाग

मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर

मन की बात 133वां एपिसोड: PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, विज्ञान, ऊर्जा और डिजिटल जनगणना पर दिया जोर