पीलीभीत में नहर में तेंदुए का शव मिलने से सनसनी, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में नहर में तेंदुए का शव तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला जार कल्लिया गांव क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां ग्रामीणों ने नहर में एक वन्यजीव का शव देखा और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई।

ये भी पढ़े – फिरोजाबाद के टूंडला होटल में लिफ्ट में फंसे मुंबई के डॉक्टर, पुलिस ने आधे घंटे बाद सुरक्षित निकाला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नहर में शव तैरता देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। करीब पहुंचने पर पता चला कि शव तेंदुए का है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नहर से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राथमिक तौर पर तेंदुए की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आएगी। आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ किसी हादसे का शिकार हुआ हो सकता है या फिर भटककर नहर में गिर गया हो।

ये भी पढ़े – बिजनौर में गौवध का फरार आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

  • pilibhit-leopard-dead-body-found-floating-in-canal-jar-kalliya-village-forest-department-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना