
फिरोजाबाद: जिले के टूंडला थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब मुंबई से आए एक डॉक्टर होटल की लिफ्ट में फंस गए। बिजली कटौती के चलते लिफ्ट बीच रास्ते में अटक गई, जिससे डॉक्टर करीब आधे घंटे तक अंदर ही कैद रहे।
मुंबई निवासी डॉक्टर चन्द्रपाल यादव प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आए थे और यात्रा से पहले टूंडला के एक होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान वह होटल की लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे, तभी अचानक बिजली चली गई और लिफ्ट बीच में रुक गई।डॉक्टर चन्द्रपाल यादव ने बताया कि लिफ्ट के अंदर कोई सर्विस फोन या इमरजेंसी संपर्क सुविधा मौजूद नहीं थी, जिससे परेशानी और बढ़ गई। काफी देर तक बाहर संपर्क न होने के कारण वह घबराहट की स्थिति में रहे।
सूचना मिलने पर टूंडला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल बिजली विभाग से संपर्क कर सप्लाई बहाल कराई। इसके बाद भी लिफ्ट नहीं खुलने पर पैनल तोड़कर डॉक्टर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर सारदेव सिंह मौजूद रहे और पूरे रेस्क्यू अभियान की निगरानी की। घटना के बाद होटल की सुरक्षा व्यवस्था और लिफ्ट रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं।
ये भी पढ़े – श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना
- firozabad-tundla-hotel-lift-trap-mumbai-doctor-rescued-by-police








