इटारसी स्टेशन से अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी, सांसद दर्शन सिंह चौधरी बोले- विकास की नई जीवनरेखा

इटारसी। रेलवे स्टेशन पर बुधवार को बनारस-पुणे (हडपसर) एवं अयोध्या-मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। नई अमृत भारत एक्सप्रेस सुबह इटारसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर पहुंची, जहां जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी और विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद माया नारोलिया मौजूद रहीं। उनके साथ रेलवे अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक भी शामिल हुए। यह नई ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी, जिससे क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से यात्रियों को तेज गति, आधुनिक कोच, बेहतर सुविधाएं और आरामदायक यात्रा अनुभव मिलेगा। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच संपर्क को मजबूत करेगी। भोपाल मंडल के यात्रियों के लिए यह नई सेवा विशेष रूप से लाभकारी मानी जा रही है।

ये भी पढ़े – टीकमगढ़ में मानवता शर्मसार: शादी समारोह से नाबालिग को अगवा कर गैंगरेप, पुलिस की लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि अयोध्या-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ देश के विकास की तेज रफ्तार का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल ट्रेन नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र को जोड़ने वाली विकास की नई जीवनरेखा है।

उन्होंने कहा कि जबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी क्षेत्र के लाखों यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही धार्मिक पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी।कार्यक्रम के बाद सांसद ने रेलवे से जुड़े निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी हों। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सांसद ने प्रमुख स्टेशनों पर टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया, ताकि लंबी कतारों से राहत मिल सके। इसके अलावा स्टेशनों पर अवैध वेंडरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।कार्यक्रम में भोपाल रेल मंडल प्रबंधक पंकज त्यागी, वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, एसडीएम नीलेश मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – चंदला थाना क्षेत्र के बलकोरा गांव में महिला की हत्या, पति हिरासत में, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 

  • itarsi-station-amrit-bharat-express-flagged-off-darshan-singh-chaudhary-development-lifeline
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में