निवाड़ी की जेरोन खालसा नगर परिषद सियासत गरमाई, तीन पार्षदों ने बदला रुख

निवाड़ी: जेरोन खालसा नगर परिषद अध्यक्ष के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव के मामले में नया राजनीतिक मोड़ सामने आया है। पहले अध्यक्ष श्रीमती कुसुम पस्तोर के खिलाफ लामबंद हुए 12 पार्षदों में से अब तीन पार्षद उनके समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं। इससे नगर परिषद की सियासत गरमा गई है।

कुछ दिन पूर्व जेरोन खालसा नगर परिषद के 12 पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मोर्चा खोला था। सभी पार्षद एकजुट होकर निवाड़ी कलेक्टर से मिले थे और अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की थी। इसके बाद क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई थी।

ये भी पढ़े – निवाड़ी, ओरछा और पृथ्वीपुर में ज्ञापन सौंपकर गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग

अब इस पूरे घटनाक्रम में नया मोड़ तब आया, जब 12 में से तीन पार्षदों ने अध्यक्ष कुसुम पस्तोर का साथ देने की बात कही है। पार्षदों के इस बदलते रुख से अविश्वास प्रस्ताव की गणित बदलती नजर आ रही है।एक महिला पार्षद ने कहा कि वे विकास कार्यों की मांग को लेकर कलेक्टर के पास गई थीं, न कि अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की मांग भी उठाई है।

वहीं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कुसुम पस्तोर ने दावा किया है कि उनके पास पूर्ण बहुमत है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन्हें बदनाम करने और पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे।

ये भी पढ़े – निवाड़ी में दो डंपरों की भीषण टक्कर, आग लगने से चालक-परिचालक की मौत

  • niwari-jairon-khalsa-nagar-parishad-no-confidence-motion-new-twist-three-councillors-support-chairperson
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना