मैहर में ‘मौत का गड्ढा’ बना चिंता का विषय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

मैहर: मां शारदा की नगरी मैहर में विकास कार्यों के बीच गंभीर लापरवाही सामने आई है। घंटाघर से मां शारदा मंदिर तक चल रहे सड़क उन्नयन कार्य के दौरान कन्या पीएम श्री विद्यालय के मुख्य गेट के सामने लगभग 50 मीटर हिस्सा अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे वहां गहरा गड्ढा बन गया है। स्थानीय लोग इसे “मौत का गड्ढा” कहकर पुकार रहे हैं।

इस गड्ढे के कारण रोजाना स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार लोग फिसलकर घायल हो चुके हैं। हाल ही में निरीक्षण के दौरान मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी के सामने ही एक शिक्षक इस गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।

ये भी पढ़े – एक्शन मोड में मैहर कलेक्टर विदिशा मुखर्जी; जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

इसके अलावा कई छात्र-छात्राएं भी अब तक इस स्थान पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं, जिससे अभिभावकों में नाराजगी बढ़ गई है।सबसे चिंताजनक बात यह है कि यह रास्ता विद्यालय का मुख्य प्रवेश द्वार है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों बच्चे और शिक्षक आवाजाही करते हैं। इसके बावजूद संबंधित ठेकेदार और विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस सुधार कार्य नहीं किया गया है।

स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस अधूरे निर्माण को तुरंत पूरा कर सुरक्षित मार्ग बनाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सकें.

ये भी पढ़े – पवित्र शहरों में शराबबंदी का असर: मैहर ने बनाया रिकॉर्ड

  • maihr-pm-shri-school-road-gap-dangerous-pit-near-ma-sharda-temple-road-work-negligence
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना