रतलाम: जावरा में दिनदहाड़े चोरी, सवा लाख नकद और जेवरात ले उड़े चोर

रतलाम/आशीष शर्मा: जिले के जावरा अनुभाग में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। यह घटना अबु सईद दरगाह के पास हिंदू छिपापुरा क्षेत्र में असलम शेख के घर में हुई, जहां चोरों ने करीब सवा लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, परिवार सुबह करीब 11 बजे एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वापस लौटने पर देखा कि घर का गेट खुला था और अंदर अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था।परिजनों के मुताबिक, घर से करीब सवा लाख रुपए नकद और ज्वेलरी चोरी हो गई है।

पीड़ित असलम के भाई जाफर ने बताया कि छोटे भाई अकरम की शादी अगले महीने है, जिसकी तैयारी के लिए नकदी घर में रखी गई थी।घटना की सूचना सिटी पुलिस थाने को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

ये भी पढ़े – जावरा सिविल हॉस्पिटल में एमडीएस सर्जन डॉ. राज कपूर दांगी की नियुक्ति, अब चेहरे व जबड़े की जटिल सर्जरी होगी मुफ्त

  • ratlam-javra-daylight-theft-abu-saeed-dargah-area-cash-jewellery-stolen-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना