मध्य प्रदेश: भोपाल में भीषण गर्मी का कहर, पारा 43.7 डिग्री पार

भोपाल/ आदित्य शंकर तिवारी:   मध्य प्रदेश में गर्मी का कहर लगातार अपने बढ़ रहा है। राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। भोपाल में तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसे अप्रैल महीने के सबसे गर्म दिनों में माना जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह आंकड़ा पिछले करीब एक दशक के रिकॉर्ड के बराबर पहुंच गया है।

तेज धूप और गर्म हवाओं से लोगों की परेशानी बढ़ी

प्रदेश के कई शहरों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दे रही है, वहीं अस्पतालों में गर्मी से जुड़ी समस्याओं वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है।

तापमान में गिरावट आने की उम्मीद

हालांकि मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों में कुछ जिलों में मौसम बदलने की संभावना जताई है। प्रदेश में कई इलाकों में हल्की बारिश, तेज आंधी और बादल छाने के आसार हैं। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद की जा रही है।

मौसम विभाग की अपील

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा है कि दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच अत्यधिक जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। साथ ही पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की अपील भी की गई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है,  इसलिए लोगों को स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

  • madhya-pradesh-heatwave-alert-bhopal-temperature-reaches-43-degree
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

‘डिजिटल सायरन’ की बीप से गूंजे करोड़ों मोबाइल; भारत ने किया स्वदेशी इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण

भोपाल/ब्रांडवाणी: आपके फोन पर भी अचानक एक तेज बीप…

आगे पढ़ें
रेड क्रॉस सप्ताह: 2 से 8 मई तक जिले में स्वास्थ्य, सेवा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल/ आदित्य शंकर तिवारी:  रेड क्रॉस सोसाइटी की प्रबन्धकारिणी…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘डिजिटल सायरन’ की बीप से गूंजे करोड़ों मोबाइल; भारत ने किया स्वदेशी इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण

‘डिजिटल सायरन’ की बीप से गूंजे करोड़ों मोबाइल; भारत ने किया स्वदेशी इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का सफल परीक्षण

क्या सीहोर प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जो नर्मदा में रोज जान जोखिम में डाली जा रही है?

क्या सीहोर प्रशासन बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, जो नर्मदा में रोज जान जोखिम में डाली जा रही है?

महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

महिलाओं के श्राप से हुई कांग्रेस की दुर्गति, अब सपा भी उसी राह पर”; यूपी सदन में सीएम योगी का तीखा हमला

ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

ब्रांणवाणी Exclusive: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बना नया इतिहास, 79 साल के सभी रिकॉर्ड टूटे, दो चरणों में 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज; अब 4 मई के नतीजों पर नजर

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से संपन्न हुई पूजा-अर्चना