एसपी सोनभद्र के सख्त तेवर; जनसुनवाई में सुनी फरियाद, अधिकारियों को दिए निर्देश

सोनभद्र/अशोक चौबे: सोनभद्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने जनसुनवाई में आम लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।

सोनभद्र पुलिस कार्यालय में ने आयोजित इस जनसुनवाई में दर्शन कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान राजस्व और पुलिस से जुड़े कई मामले सामने आए।

सोनभद्र एसपी ने हर शिकायत का खुद संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को निष्पक्ष और समयबद्ध जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय पर कार्रवाई की जानकारी दी जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

“जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण हमारी प्राथमिकता है। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी।”

जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई जरूरी है, उनमें तुरंत विधिक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई के माध्यम से आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

फिलहाल, देखना होगा कि इन निर्देशों का जमीनी स्तर पर कितना असर दिखाई देता है।

  • sp-sonbhadra-jansunawai-complaint-redressal-orders
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना