
जावरा: पर्यावरण संरक्षण और बढ़ती गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद जावरा, श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आजाद चौक स्थित भावना स्टूडियो पर सेवा अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान राहगीरों को निःशुल्क कपड़े की थैलियां और धूप से बचाव के लिए टोपियां वितरित की गईं।
अभियान के तहत सैकड़ों नागरिकों को “थैली मेरी सहेली” संदेश के साथ कपड़े की थैलियां दी गईं और प्लास्टिक उपयोग से बचने की अपील की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक का संकल्प बनना चाहिए और इसकी शुरुआत घर से होनी चाहिए।
भारत विकास परिषद अध्यक्ष शेखर नाहर ने प्लास्टिक को पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कपड़े की थैलियों के नियमित उपयोग की अपील की। वहीं अभय सुराणा और राजकुमार हरण ने सेवा, जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन को जरूरी बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और तीनों संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े – जावरा भूमि अधिग्रहण विवाद, किसानों ने प्रक्रिया को बताया अवैध
- jaora-cloth-bags-environment-campaign-news









