जबलपुर हादसा अपडेट: बरगी डैम हादसे में चमत्कारिक बचाव, क्रूज पलटने के घंटों बाद एक व्यक्ति जिंदा मिला

जबलपुर: बरगी डैम में आंधी-तूफान की चपेट में आकर क्रूज शिप पलटने के बाद राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है। हादसे के समय क्रूज में करीब 29 लोग सवार बताए जा रहे थे। इसी बीच देर रात करीब 9:40 बजे रेस्क्यू टीम को बड़ी सफलता मिली, जब एक व्यक्ति को जिंदा बाहर निकाला गया।

 हादसे के कई घंटे बाद व्यक्ति के सुरक्षित मिलने से मौके पर मौजूद बचाव दल और लोगों में आश्चर्य का माहौल है। वह किस परिस्थिति में अंदर फंसा रहा, कैसे सांस लेता रहा और किस तरह जिंदा बचा, इसकी जानकारी अभी सामने आना बाकी है।घटना के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हैं। घायलों और अन्य लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है। प्रशासन द्वारा सभी सवार लोगों की तलाश जारी है।

बरगी डैम हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है, वहीं जिंदा मिले व्यक्ति से हादसे के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़े – जबलपुर बरगी डैम में बड़ा हादसा, क्रूज शिप पलटा; कई लोगों की मौत, राहत-बचाव जारी

  • bargi-dam-accident-survivor-found-news-update
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना