ग्वालियर: हंसने पर दूल्हे को गोली मारने की धमकी, FIR दर्ज

ग्वालियर/ शाहनवाज खान:  ग्वालियर में आयोजित एक शादी समारोह में रिश्तेदार के गनर लेकर पहुंचने पर दूल्हे का हँसना उसके लिए मुसीबत हो गया, रिश्तेदार ने दूल्हेराजा की हंसी को अपना अपमान समझकर दुल्हे को गोली मारने की धमकी दे डाली। दूल्हे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

शादी में आमंत्रण

यह मामला माधवगंज थाना क्षेत्र का है, जहां डॉ जीशान खान की शादी 24 अप्रैल को शहर के एक रिसोर्ट में थी। इस शादी में आमंत्रण मिलने पर उनका रिश्तेदार साजिद शेख भी शादी में शामिल होने पहुँचा।

दूल्हे की हँसी फूंट बैठी

साजिद मुम्बई में बिल्डर है और मूल रूप से भिंड जिले के आलमपुर का रहने वाला है। साजिद जब शादी में पहुंचा तो उसके साथ चार गनर भी थे।

वह दुल्हा दुल्हन के साथ स्टेज पर फ़ोटो खिंचवाने भी जब पहुंचा तब भी वह गनर्स को अपने साथ ले आया। जिस पर दूल्हे ने कहा कि यहाँ इतनी सुरक्षा की जरूरत नही है, इस दौरान दूल्हे की हँसी भी फूंट बैठी।

गोली मार देने की धमकी

साजिद अपना अपमान मानते हुए स्टेज से उतर कर शादी से चला गया। इसके बाद साजिद ने सोशल मीडिया पर शादी कि अपने गनर्स के साथ वाला वीडियो अपलोड कर दुल्हे जीशान के लिए अपशब्द लिखे। जब डॉ जीशान ने उसे फोन किया तो उसने गाली गलौज के साथ गोली मार देने की धमकी भी दे डाली। जिसके बाद सबूतो के साथ डॉ जीशान ने आरोपी साजिद की थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

बाइट- जयराज कुबेर- ASP

  • gwalior-groom-thretened-shooting-for-laughing-fir-lodged
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना