ग्वालियर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, शादी के बाद भी ब्लैकमेल कर शोषण का आरोप

ग्वालियर में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेल कर लगातार शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी पर यह भी आरोप है कि उसने पीड़िता की शादी के बाद उसके पति को उनके संबंधों की जानकारी देकर उसका घर टूटवा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी वर्ष 2025 में अपनी सहेली के भाई मुश्फिक हुसैन से जान-पहचान हुई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए।

कुछ समय बाद परिजनों ने युवती की शादी कर दी, लेकिन इसके बाद भी आरोपी उससे संपर्क करता रहा और मिलने के लिए दबाव डालता रहा। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने युवती के पति को उनके संबंधों की जानकारी दे दी, जिसके बाद पति ने उसे छोड़ दिया।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: हंसने पर दूल्हे को गोली मारने की धमकी, FIR दर्ज

इसके बाद युवती अपने मायके में रहने लगी, लेकिन आरोपी ने फिर से उससे नजदीकियां बढ़ाईं और दोबारा शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी मुकर गया।

लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

  • gwalior-woman-blackmail-rape-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना