डबरा में बुद्ध जयंती पर भव्य बाइक रैली और चल समारोह, अनुशासन और उत्साह का दिखा संगम

डबरा: राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में बुद्ध जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विशाल बाइक रैली और चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, युवा और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पूरे आयोजन में उत्साह के साथ अनुशासन भी देखने को मिला।

बाइक रैली का शुभारंभ शाक्य समाज की बगिया से हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः उसी स्थान पर संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया।रैली में शाक्य समाज के वरिष्ठजनों के साथ युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। समापन पर उपस्थित लोगों ने भगवान गौतम बुद्ध की वंदना कर शहरवासियों को बुद्ध जयंती की शुभकामनाएं दीं। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम हैं।

आयोजन के दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले, डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के महत्व को भी बताया गया। वक्ताओं ने शिक्षा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। इसी अवसर पर शहर में डीजे और आकर्षक झांकियों के साथ बुद्ध पूर्णिमा का चल समारोह भी निकाला गया, जिसमें सैकड़ों अनुयायी शामिल हुए। ई-रिक्शा पर सजी भगवान बुद्ध की प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

चल समारोह के दौरान डबरा सिटी पुलिस, देहात थाना प्रभारी सहित एसडीओपी डबरा सौरभ कुमार और आईपीएस मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

ये भी पढ़े – डबरा में मोगिया चोर गिरोह का भंडाफोड़, देहात और सिटी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 11 आरोपी गिरफ्तार

  • dabra-buddh-jayanti-bike-rally-chal-samohar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Weather: 24 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक…

    ग्वालियर की इस गणेश गैलरी में दिखते हैं अनोखे गणपति, मूषक से लेकर ड्रैगन तक की मूर्तियां

    ग्वालियर| गणेश उत्सव के बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना