कुशीनगर में नाबालिग के अपहरण और शादी के नाम पर बेचने वाला गिरोह पकड़ा गया, 5 गिरफ्तार

कुशीनगर: थाना कसया पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण कर उसे शादी के नाम पर बेचने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, कसया क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा किया गया था और बाद में उसे अवैध तरीके से शादी के नाम पर बेच दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और तकनीकी व खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंची।

ये भी पढ़े – कुशीनगर के खड्डा में स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल, MRF सिस्टम फेल, कूड़े से बढ़ा प्रदूषण

गिरफ्तार आरोपियों में सज्जाद, विकास कुमार, मोहम्मद इरफान सहित दो महिला आरोपी शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि यह गिरोह पैसों के बदले लड़कियों की जबरन शादी कराने का अवैध धंधा करता था।जांच में यह भी पता चला कि मुख्य आरोपी सज्जाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़िता को पहले कानपुर ले जाया और बाद में कन्नौज जिले के अहेर क्षेत्र में एक मंदिर में जबरन शादी करा दी। इस अवैध सौदे के बदले आरोपियों ने करीब 80 हजार रुपये लिए थे।

पुलिस ने पीड़िता को सुरक्षित बरामद कर लिया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।इस कार्रवाई में थाना कसया प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, गणेश प्रजापति, महिला उपनिरीक्षक प्रियंका तिवारी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने कहा है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – बिजनौर में प्रेम प्रसंग में हत्या का खुलासा, शादीशुदा प्रेमिका ने अनुज को मारी गोली

  • kushinagar-kasya-girl-kidnap-marriage-racket-busted-5-arrested-pocso
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दिल्ली दंगा साजिश मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम ने मांगी जमानत, अदालत में दाखिल की याचिका

    नई दिल्ली। फरवरी 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों से…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका