
भोपाल/राशेल कछवाह राजपूत: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के प्रथम चरण का भूमि-पूजन करेंगे।
औद्योगिक प्रगति को नई गति
मध्यप्रदेश में औद्योगिक प्रगति को नई गति देने और निवेश के लिए दीर्घकालिक आधार तैयार करने की दिशा में इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर का प्रथम चरण एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में स्थापित हो रहा है।
परियोजना के प्रथम चरण का भूमि-पूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस परियोजना के प्रथम चरण का भूमि-पूजन करेंगे। यह कॉरिडोर केवल एक सड़क परियोजना नहीं, बल्कि प्रदेश की आर्थिक संरचना को अधिक संगठित, सक्षम और निवेश का आदर्श गंतव्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा, जिसमें अधोसंरचना, उद्योग और शहरी विकास को एकीकृत रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: भोपाल: संकल्प स्पोर्ट्स अथॉरिटी की बड़ी बैठक, दिव्यांग खिलाड़ियों को मंच दिलाने पर जोर
- indore-pithampur-economic-corridor-first-phase-bhoomi-pujan








