धामी सरकार सख्त, 15 जून तक पूरी हों लंबित घोषणाएं, धार्मिक सर्किट और छात्रावास पर जोर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से मिले सुझावों और समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 15 जून 2026 तक सभी लंबित घोषणाओं के शासनादेश जारी किए जाएं। साथ ही रघुनाथ मंदिर, लक्ष्मण मंदिर और सीता माता मंदिर को जोड़ते हुए धार्मिक सर्किट विकसित करने के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।बैठक में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक विकासखंड में बालिका छात्रावास खोलने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे छात्राओं को शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे।

इसके अलावा रोपवे परियोजनाओं की अलग से समीक्षा करने और पार्किंग समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान निकालने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, विधायक रेणु बिष्ट, राजकुमार पोरीमला और महंत दिलीप रावत समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • dehradun-cm-dhami-review-yamkeshwar-kotdwar-development-announcements
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का PM को पत्र, NEET आत्महत्या पीड़ित परिवारों के लिए ₹1 करोड़ मुआवजे की मांग

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक ने प्रधानमंत्री को…

    आगे पढ़ें
    अफगानिस्तान वनडे से पहले हर्षित राणा की टीम इंडिया में एंट्री, आखिरी मैच में मिल सकता है मौका

    भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले तीसरे…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?