सोन घड़ियाल क्षेत्र में नहीं थम रहा अवैध बालू उत्खनन, कार्रवाई के बाद भी दौड़ रहे डंपर

सीधी: सोन घड़ियाल अभ्यारण्य क्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई के बाद भी अवैध बालू उत्खनन और परिवहन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप है कि मैहर जिले के रामनगर विकासखंड के कुवरी गांव से बड़े पैमाने पर अवैध रेत निकासी की जा रही है।

कुवरी, बुढ़वा, सोन घड़ियाल, बनास नदी, गोपद और आसपास के कई क्षेत्र अवैध बालू उत्खनन के केंद्र बने हुए हैं। इनमें कुवरी और सोन नदी क्षेत्र से सबसे अधिक अवैध खनन होने की बात सामने आई है।

वन विभाग की टीम ने 18 अप्रैल 2026 को रामनगर पुलिस के सहयोग से देर रात कार्रवाई करते हुए 9 डंपरों को प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन करते पकड़ा था। सभी वाहनों को रामपुर नैकिन थाना में खड़ा कराया गया, लेकिन इसके बाद भी रेत माफियाओं की गतिविधियां जारी हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मामले की शिकायत की है। पूर्व सरपंच और वर्तमान जनपद सदस्य राजेंद्र सिंह सहित कई लोगों ने ओवरलोड डंपरों की तेज रफ्तार आवाजाही, दुर्घटना की आशंका और लगातार हो रहे अवैध खनन पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।  ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में जेसीबी मशीनें, ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर दिन-रात सक्रिय रहते हैं। लोगों ने वन विभाग, खनिज विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन से सख्त कार्रवाई कर अवैध उत्खनन पर रोक लगाने की मांग की है।

ये भी पढ़े – सीधी: जन चौपाल के दौरान आईजी ने दहेज हत्या पर की टिप्पणी; जन चौपाल में IG गौरव राजपूत ने दिया संदेश; मानसिकता बदले बिना नहीं रुकेंगे दहेज मामले

  • sidhi-son-ghadiyal-illegal-sand-mining-kuwari-dumpers-continue
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    दुनियाभर में संपन्न लोगों के प्रवासन का रुझान लगातार…

    आगे पढ़ें
    NEET परीक्षा का दबाव बना जानलेवा, तमिलनाडु में छात्रा ने की आत्महत्या

    तमिलनाडु में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    विचार, संगठन और राष्ट्रवाद – क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मूल अवधारणा?

    विचार, संगठन और राष्ट्रवाद – क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मूल अवधारणा?