
भितरवार: कृषि उपज मंडी में तहसीलदार के साथ हुए विवाद के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। प्रशासन की कार्रवाई से नाराज किसानों ने अब खुलकर विरोध शुरू कर दिया है और निर्दोष किसानों को झूठे मामलों में फंसाकर जेल भेजने का आरोप लगाया है।
भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम राजीव समाधिया को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिन किसानों पर गलत तरीके से केस दर्ज किए गए हैं, उन्हें तत्काल मुकदमों से बाहर किया जाए।
किसानों का कहना है कि वे अपनी उपज बेचने वैध तरीके से मंडी पहुंचे थे, लेकिन इसके बावजूद उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और गाली-गलौज जैसे गंभीर आरोपों में केस दर्ज कर दिए गए। किसान नेताओं ने तहसीलदार पर अभद्र व्यवहार का आरोप भी लगाया है।
ये भी पढ़े – भितरवार हादसा: शादी में जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत
- bhitwar-mandi-vivad-kisan-andolan-10-day-alti-matum-administration-dispute









