ग्वालियर के द लिगेसी प्लाजा में घरेलू विवाद बना बवाल, पति ने लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग, बेटा पहुंचा थाने

ग्वालियर: गोला का मंदिर थाना क्षेत्र स्थित भिंड रोड पर द लिगेसी प्लाजा में घरेलू विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर सुरेन्द्र विक्रम सिंह का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने आवेश में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया।

फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना के समय उनका बेटा कुशाग्र भी घर पर मौजूद था। पिता की इस हरकत से आहत होकर वह सीधे थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।सूचना मिलते ही गोला का मंदिर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुरेन्द्र विक्रम सिंह को लाइसेंसी बंदूक सहित हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, गोली छत या दीवार पर लगी है, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पत्नी को डराने के लिए फायर कर दिया। बेटे ने बताया कि पिता अक्सर घर में विवाद करते थे और इस बार स्थिति गंभीर हो गई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में दान के नाम पर बुजुर्ग महिला से ठगी, शिवपुरी से दो आरोपी गिरफ्तार

  • gwalior-domestic-dispute-firing-legacy-plaza-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना