
ग्वालियर: मध्य प्रदेश अपेक्स बैंक के नवनियुक्त प्रशासक महेंद्र यादव ने भोपाल में पदभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को पहली बार ग्वालियर जिले का दौरा किया। उनके आगमन पर शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वागत समारोह आयोजित किए गए, जहां कार्यकर्ताओं और किसानों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
गंगा मालनपुर क्षेत्र में किसान नेता अनिल यादव के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने महेंद्र यादव का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए वे आभार व्यक्त करते हैं और इसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।
महेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों के लिए बीज, खाद सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी और सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा, जिससे कृषि क्षेत्र में सुधार और उत्पादन क्षमता में वृद्धि हो सकें।
ये भी पढ़े – ग्वालियर के द लिगेसी प्लाजा में घरेलू विवाद बना बवाल, पति ने लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग, बेटा पहुंचा थाने
- gwalior-apex-bank-administrator-mahendra-yadav-farmers-support-seeds-fertilizer-visit-









