इंदौर में ‘भरोसे’ की लूट: परिचित युवक स्कॉर्पियो लेकर फरार, डेढ़ महीने बाद भी गाड़ी गायब

इंदौर: इंदौर में दोस्ती और जान-पहचान के नाम पर धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक को अपने परिचित पर भरोसा करना भारी पड़ गया। लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक स्कॉर्पियो कार लेकर फरार हो गया, जो डेढ़ महीने बाद भी वापस नहीं लौटी है।

धोखाधड़ी की घटना स्कीम नंबर 136 की है, जहां रहने वाले अमन ने अपने परिचित नवीन दास बैरागी को 6 मार्च को अपनी सफेद रंग की स्कॉर्पियो यह कहकर दी थी कि उसे सिर्फ दो दिन के लिए काम है। लेकिन दो दिन का वादा डेढ़ महीने में बदल गया और गाड़ी वापस नहीं आई।अमन ने कई बार आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन हर बार टालमटोल जवाब मिलता रहा। इसके बाद परेशान होकर उसने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले में आरोपी नवीन दास बैरागी के खिलाफ जालसाजी और अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गायब स्कॉर्पियो की कीमत 15 लाख रुपये से अधिक है। एडिशनल डीसीपी प्रियंका डोडवे ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े – भोपाल में सभी बाजारों के एक समान बंद समय को लेकर सांसद ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा पत्र, कानून व्यवस्था सुधार पर जोर

  • scorpio-fraud-lending-case-indore-lasuia-police-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, मुख्यमंत्री बोले- इसी सत्र में होगा पारित

    मध्य प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    विचार, संगठन और राष्ट्रवाद – क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मूल अवधारणा?

    विचार, संगठन और राष्ट्रवाद – क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मूल अवधारणा?