लखीमपुर खीरी: नगर पालिका निरीक्षण में मिली खामियां, अधिकारियों को सुधार के निर्देश

लखीमपुर खीरी: पलिया कला नगर पालिका परिषद में उस समय हड़कंप मच गया जब अपर जिलाधिकारी (एडीएम) नरेंद्र बहादुर सिंह ने अचानक औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान कार्यालय के विभिन्न पटलों की फाइलें, अभिलेख और लंबित प्रकरणों की स्थिति का विस्तार से परीक्षण किया गया।

निरीक्षण में नामांतरण रजिस्टर अपूर्ण पाए जाने पर एडीएम ने गंभीर नाराजगी जताई और संबंधित पटल सहायक को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अभिलेखों को पूर्ण और व्यवस्थित किया जाए तथा एक सप्ताह के भीतर पुनः जांच कराई जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अभिलेख अद्यतन, पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से संधारित किए जाएं। इस दौरान एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार और तहसीलदार ज्योति वर्मा भी मौजूद रहीं। एडीएम ने राजस्व अनुभाग में कर वसूली की स्थिति, लक्ष्य के मुकाबले उपलब्धि और बकाया मामलों की भी विस्तृत समीक्षा की।

किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता सीधे जनता की सुविधाओं से जुड़ी होती है, इसलिए कार्य में गति और पारदर्शिता बेहद जरूरी है। उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

ये भी पढ़े – लखनऊ: विधानसभा के सामने महिलाओं की एकजुटता का प्रदर्शन, मशाल यात्रा में दिखा राजनीतिक रंग

  • lakhimpurkheri-palia-kalan-municipal-council-inspection-name-transfer-register-issue
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    संसद में संख्या बल का नया समीकरण, संविधान संशोधन और परिसीमन विधेयक को लेकर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी?

    विचार, संगठन और राष्ट्रवाद – क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मूल अवधारणा?

    विचार, संगठन और राष्ट्रवाद – क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मूल अवधारणा?