
लखनऊ/प्रयागराज: देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार 3 मई को प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 5 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां भाजपा नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।
प्रयागराज प्रवास के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाम 6 बजे वह अरेल घाट पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में पहुंचेंगे और जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद करेंगे।रक्षामंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक पुलिस बल तैनात किया गया है और यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है।
राजनाथ सिंह के प्रयागराज दौरे को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।
ये भी पढ़े – लखनऊ: विधानसभा के सामने महिलाओं की एकजुटता का प्रदर्शन, मशाल यात्रा में दिखा राजनीतिक रंग
- rajnath-singh-prayagraj-visit-north-tech-symposium-arail-ghat-events








