ईरान संकट के बीच ट्रंप बोले, जहाज कब्जे में लेकर तेल जब्त कर रही है अमेरिकी नौसेना

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी के बीच अमेरिकी नौसेना की कार्रवाई की तुलना समुद्री डाकुओं से की है। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना ईरानी जहाजों को पकड़कर उनका माल और तेल जब्त कर रही है। फ्लोरिडा में शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा, “हमने जहाज पर कब्जा किया, माल लिया और तेल भी अपने कब्जे में लिया। यह बहुत लाभदायक काम है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा की हम समुद्री डाकुओं जैसे हैं, लेकिन हम खेल नहीं रहे हैं।”अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार, हाल के दिनों में अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों से निकले कुछ जहाजों के साथ प्रतिबंधित कंटेनर जहाजों और टैंकरों को भी रोका है।

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव उस समय बढ़ा जब 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने इजराइल और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद होरमुज जलडमरूमध्य और ईरानी बंदरगाहों पर नाकेबंदी जैसी स्थिति बन गई।

 

होरमुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। इस तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों पर भी असर पड़ा है।ट्रंप के इस बयान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना भी तेज हो गई है। 

ये भी पढ़े – ओवल ऑफिस में ट्रंप का बयान, Hormuz नाकेबंदी से दबाव में आया ईरान अब डील को तैयार; ईरान समझौते की सच्चाई सिर्फ मुझे पता

  • trump-us-navy-pirates-remark-iran-port-blockade
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, तेल डिपो और रिफाइनरी बने निशाना

    रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच संघर्ष एक बार फिर खतरनाक…

    आगे पढ़ें
    अमेरिका-ईरान के कथित 14 सूत्रीय समझौते की चर्चा तेज, जानिए वायरल दावे में कितना है दम

    मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच सोशल मीडिया…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?