रतलाम पुलिस का अवैध गतिविधियों पर सख्त अभियान, हेल्पलाइन से मिली 17 शिकायतों पर कार्रवाई

रतलाम: कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों के खिलाफ त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस द्वारा आमजन की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से हेल्पलाइन नंबर 7049127232 जारी किया गया है, जिस पर नागरिकों से अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है। इस हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों पर पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है।पुलिस के अनुसार अब तक इस हेल्पलाइन पर कुल 17 शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

ये भी पढ़े – रतलाम के जावरा में 15.30 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना क्षेत्रों में सत्यापन कर कानूनी कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है, ताकि लोग बिना डर के जानकारी साझा कर सकें।अब तक प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने 5 मामले आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब से जुड़े दर्ज किए हैं।

वहीं 3 प्रकरण सट्टा गतिविधियों से संबंधित पाए गए हैं। इसके अलावा एक मामले में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।रतलाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दें, क्योंकि एक छोटी सी सूचना भी बड़े अपराध को रोकने में अहम भूमिका निभा सकती है।

ये भी पढ़े – रतलाम/आलोट के युवक की उज्जैन में हत्या, अपहरण के 19 घंटे बाद नीलगंगा क्षेत्र में मिला शव

  • ratlam-police-action-illegal-activities-helpline-7049127232-17-complaints-action-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?