छतरपुर: नकली सोने के बिस्किट से ठगी मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख के जेवरात बरामद केस में बड़ी कार्रवाई

छतरपुर: थाना सिविल लाइन पुलिस ने नकली सोने के सिक्के और बिस्किट के बदले असली सोने-चांदी के आभूषण हड़पने के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला बजरंग नगर निवासी फरियादी शैलेंद्र रैकवार के साथ हुई धोखाधड़ी से जुड़ा है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नकली सोने के बिस्किट और सिक्के दिखाकर पीड़ित से असली सोने-चांदी के आभूषण ठग लिए थे। इस घटना में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। गिरफ्तार आरोपियों में सागर उर्फ रिंकी रैकवार और राजू उर्फ राजेश रैकवार शामिल हैं।

ये भी पढ़े – छतरपुर: पुलिस का रात्रि विश्राम अभियान, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

इनसे की गई बरामदगी में मंगलसूत्र, पेंडल, सोने की चूड़ी, बेंदी, झुमकी, अंगूठी, पांचाली, चैन, गुरिया, पायल, चूड़ा सहित विभिन्न आभूषण और नकली सोने के बिस्किट व सिक्के शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई गई थी।अब इस मामले में फरार तीसरे आरोपी ब्रजकिशोर उर्फ शनि रैकवार (निवासी ग्राम नहदौरा, थाना राजनगर, वर्तमान महावीर नगर, थाना जनकपुर दिल्ली) को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह नकली सोने के जरिए लोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। मामले में आगे की जांच जारी है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।इस कार्रवाई में थाना सिविल लाइन पुलिस टीम के साथ वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन रहा और टीम की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़े – छतरपुर: महोबा रोड लूटकांड में बड़ी कार्रवाई, ₹3000 के इनामी पांचवें आरोपी को लवकुश नगर पुलिस ने दबोचा

  • hhatarpur-civil-line-police-fake-gold-biscuit-fraud-third-accused-arrested-8-lakh-jewellery-recovered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना