सागर: बरायठा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात, गुटखे की कहासुनी बनी मौत की वजह

सागर: जिले के बरायठा थाना क्षेत्र के ग्राम धवारा में शनिवार रात चचेरे भाइयों के दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी, जो गुटखा खाने को लेकर शुरू हुई थी, देखते ही देखते लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमले में बदल गई।

ये भी पढ़े – मध्य प्रदेश में आधी रात बड़ा पुलिस फेरबदल, 62 IPS अधिकारियों के तबादले, भोपाल-सागर सहित 24 जिलों के SP बदले

इस हमले में खिलान अहिरवार (पुत्र भूरे अहिरवार) के सिर पर कुल्हाड़ी से गंभीर वार किया गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर (बीएमसी) पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों के अनुसार, मृतक और आरोपी परिवार के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और दोनों पक्षों में तनाव बना रहता था। शनिवार रात की यह घटना उसी रंजिश का खतरनाक परिणाम बन गई।

मृतक के भाई बाबूलाल अहिरवार ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान पहले उनके साथ मारपीट की गई, और जब खिलान उन्हें बचाने आया तो उस पर जानलेवा हमला कर दिया गया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बरायठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

ये भी पढ़े – सागर: केसली क्षेत्र में जिला पंचायत सीईओ विवेक के.वी. का सघन निरीक्षण, ग्रामीण विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखी

  • Old Feud Escalates into Bloody Clash in Sagar Youth's Murder Sends Shockwaves Through Village
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    श्री विनायकम स्कूल में आयोजित निशुल्क समर कैंप का तीसरा दिन रचनात्मकता और नवाचार के साथ संपन्न हुआ

    बैतूल/सचिन जैन:  विगत 24 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    तमिलनाडू में मेगास्टार विजय दिखा रहे है असली पावर, मुख्यमंत्री स्टालिन और बेटे उदयनिधि अपनी सीट से पीछे

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    क्या बंगाल में होने जा रहा है बड़ा खेला ? शुरूआती रुझानों में आगे निकली बीजेपी, दीदी क्या फिर बना पाएंगी सरकार   

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश

    ब्रांणवाणी EXCLUSIVE: हाई-वोल्टेज चुनाव के बाद आज काउंटिंग डे, 5 राज्यों में सियासी समीकरण तय करेगी जनता का जनादेश

    मैहर/परसिय: अवैध बालू कारोबार का भंडाफोड़, माइनिंग इंस्पेक्टर की जांच से हड़कंप

    मैहर/परसिय: अवैध बालू कारोबार का भंडाफोड़, माइनिंग इंस्पेक्टर की जांच से हड़कंप

    मध्य प्रदेश में आधी रात बड़ा पुलिस फेरबदल, 62 IPS अधिकारियों के तबादले, भोपाल-सागर सहित 24 जिलों के SP बदले

    मध्य प्रदेश में आधी रात बड़ा पुलिस फेरबदल, 62 IPS अधिकारियों के तबादले, भोपाल-सागर सहित 24 जिलों के SP बदले