सागर: केसली क्षेत्र में जिला पंचायत सीईओ विवेक के.वी. का सघन निरीक्षण, ग्रामीण विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखी

सागर/केसली: कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ विवेक के.वी. ने केसली जनपद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे विकास कार्यों और दुग्ध उत्पादन इकाई का जायजा लिया।

निरीक्षण की शुरुआत ग्राम पंचायत मरामाधो से हुई, जहां उन्होंने नवीन पंचायत भवन का अवलोकन किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को संतोषजनक बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत भवन का उपयोग ग्रामीण समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए किया जाए।

इसके बाद उन्होंने खेत तालाब योजना के अंतर्गत बनाए गए जल संरचनाओं का निरीक्षण किया और इसे किसानों के लिए उपयोगी बताते हुए सराहना की।इसके बाद सीईओ विवेक के.वी. ग्राम घाना पहुंचे, जहां उन्होंने देवश्री फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी (FPO) की दुग्ध पैकेजिंग इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने दूध संग्रहण, प्रसंस्करण और पैकेजिंग की प्रक्रिया को देखा और इसे ग्रामीण रोजगार एवं किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताया।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य समयसीमा में पूर्ण किए जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान प्रभाष मुड़ोतिया सहित जिला एवं जनपद पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – सागर में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, 18 घायल; भड़के ग्रामीणों ने वाहन फूंका

  • sagar-rural-inspection-ceo-casei-marama-dho-ghana-fpo-review-2026-mp.in
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना